Aaj Ka Rashifal 25 November 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें अपना भविष्यफल और शुभ उपाय

Aaj Ka Rashifal 25 November 2026: आज बुधवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, तो कुछ को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, भाग्य प्रतिशत और ज्योतिषीय उपाय।
मेष राशि (Aries): चंचलता पर नियंत्रण रखें
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और चतुराई से सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस डील में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। शाम का समय परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। हालांकि, मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: भगवान गणेश को सिंदूर और 11 दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक मामलों में होगा लाभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। रेडीमेड कपड़ों और फैशन कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी महिला से सहयोग मिलने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: दुर्गा कवच का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini): कमाई के नए अवसर मिलेंगे
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। भाग्य के सहयोग से कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। बुद्धिमानी और सही निर्णय से आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। शिक्षकों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer): वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा
कर्क राशि वालों का मनोबल और उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। पिता और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें और योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।
सिंह राशि (Leo): मेहनत का मिलेगा पूरा फल
सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। प्रबंधन और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। इंटरव्यू देने वाले जातक अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक कारोबार में भी लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: हरि स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि (Virgo): दूरगामी सोच से होगा फायदा
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। कारोबार में दूरगामी सोच से लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: श्री गायत्री चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि (Libra): रुका हुआ धन वापस मिल सकता है
तुला राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र के पुराने और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। विरोधियों से सतर्क रहें, हालांकि अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभालने में सफल हो सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): दोस्तों और अधिकारियों का मिलेगा साथ
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करेंगे। लंबी अवधि के निवेश की योजना बना सकते हैं। पिता और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद तालमेल रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius): खर्चों पर रखें नियंत्रण
धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक और मानसिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र या परिचित को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी चिंता रह सकती है। खर्चों की योजना बनाकर चलना बेहतर होगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
मकर राशि (Capricorn): स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में सुखद रहेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। नई रणनीति के साथ काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius): गलतफहमी से बचकर रहें
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला हो सकता है। माता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई नया रिश्ता आ सकता है। हालांकि, मन में किसी तरह की गलतफहमी या संदेह न पालें। घुटनों की समस्या से परेशान लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का जाप करें।
मीन राशि (Pisces): प्रबंधन क्षमता से मिलेगी सफलता
मीन राशि के जातकों को आज अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और प्रबंधन क्षमता के दम पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों पर प्रभाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: चावल और शक्कर का दान करें।





