Close

आज का इतिहास 12 दिसंबर : भारतीय अभिनेता रजनीकांत, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं,इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था

12 दिसंबर 1911 को कलकत्ता की जगह दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया। वर्तमान में भारत की राजधानी दिल्ली देश के उत्तर-मध्य भाग में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है।चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 12 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

12 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 12 December)

1888 – मुहम्मद अहमद सईद ख़ान छतारी संयुक्त प्रांत के गवर्नर, संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री थे। जिनका जन्म 12 दिसंबर 1888 को हुआ था।

1890 – आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री कोंडा वेंकट रंगा रेड्डी का जन्म 12 दिसंबर 1890 को हुआ था।

 

1925 – गुलाम मुस्तफा गार्ड एक भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1958 से 1960 तक दो टेस्ट मैच खेले। इनका जन्म 12 दिसंबर 1925 को हुआ था।

1930 – बाबू गेनू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका निधन 12 दिसंबर 1930 को हुआ था।

1940 – महाराष्ट्र के बारामती से भारतीय राजनीतिज्ञ शरद गोविंदराव पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ था।

1941- भारतीय वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर एस.नंबी नारायणन का जन्म 12 दिसंबर 1941 को हुआ था।

1949 – गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। जिनका जन्म 12 दिसंबर 1949 को हुआ था।

1950 – भारतीय अभिनेता रजनीकांत, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था।

1956 – भारतीय चिकित्सक, कैंसर सर्जन और हिंदू राष्ट्रवाद के हिमायती डॉ प्रवीण तोगड़िया का जन्म 12 दिसंबर 1956 को हुआ था।

1968 – भारतीय राजनीतिज्ञ, राष्ट्रीय प्रवक्ता और भाजपा के सीईसी सदस्य सैयद शाहनवाज़ हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ था।

1980 – भारतीय अभिनेता, मॉडल और टेलीविज़न होस्ट सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था। जो हिंदी टेलीविज़न में काम करते हैं।

1981 – भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, जो खेल के सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले। इनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था।

1992 – जसुभाई मोतीभाई पटेल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले ऑफ स्पिनर थे। जिनकी मृत्यु 12 दिसंबर 1992 को हुई थी।

2000 – जयदेवप्पा हलप्पा पटेल कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री बने। जिनकी मौत 12 दिसंबर 2000 को हुई थी।

2004 – प्रमोद चक्रवर्ती एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। जिनका निधन 12 दिसंबर 2004 को हुआ था।

2005 – रामानंद सागर एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। जिनकी मृत्यु 12 दिसंबर 2005 को हुई थी।

2010 – नारायण राव पवार एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और आर्य समाज के सदस्य थे। जिनका निधन 12 दिसंबर 2010 को हुआ था।

 

scroll to top