Close

आज का इतिहास 14 दिसंबर : दैनिक जीवन में ऊर्जा की आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज के दिन विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है

हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दैनिक जीवन में ऊर्जा की आवश्यकता और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बता दें कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में हर साल ऊर्जा संरक्षण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में एक नई थीम के साथ चर्चाओं, सम्मेलनों, वाद-विवाद, कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 14 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

14 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1918 – बेल्लूर कृष्णमचार सुंदरराजा अयंगर, जिन्हें बी.के.एस. के नाम से जाना जाता है। अयंगर, योग की शैली के संस्थापक थे, जिसे अयंगर योग के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म 14 दिसंबर 1918 को हुआ था।
1924 – भारतीय सिनेमा के निर्माता, अभिनेता और निर्देशक राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था।
1936 – भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गायक और राजनीतिज्ञ विश्वजीत चटर्जी, जो हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 14 दिसंबर 1936 को हुआ था।
1946 – संजय गांधी एक भारतीय राजनेता और इंदिरा गांधी के पुत्र थे। जिनका जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था।
1953 – भारतीय खेल टीकाकार, सामयिक अभिनेता और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म 14 दिसंबर 1953 को हुआ था।
1977 – गजानन दिगंबर मद्गुङ्कर भारत के एक मराठी कवि, गीतकार, लेखक और अभिनेता थे। जिनका निधन 14 दिसंबर 2022 को हुआ था।
1978 – पूर्व भारतीय अभिनेत्री समीरा रेड्डी, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी भाषा की फ़िल्मों में अभिनय किया। इनका जन्म 14 दिसंबर 1978 को हुआ था।
1980 – भारतीय टीवी एंकर, अभिनेत्री और टेलीविजन प्रस्तोता जूही परमार का जन्म 14 दिसंबर 1980 को हुआ था।
1982 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता आधी पिनिसेट्टी, जो तमिल और तेलुगू फ़िल्मों में दिखाई देते हैं। इनका जन्म 14 दिसंबर 1982 को हुआ था।
1984 – रामानायडू राणा दग्गुबाती एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन व्यक्तित्व, विजुअल इफेक्ट्स को-ऑर्डिनेटर और एक उद्यमी हैं। जिनका जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ था।
1984 – हिन्दी टेलीविजन में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ था।
2013- वेंकटरमण रामकृष्णन को एनडीटीवी चैनल, भारत द्वारा 14 दिसंबर 2013 को 25 महानतम वैश्विक जीवित भारतीयों में से एक के रूप में नामित किया गया था।
2016- अमेज़ॅन ने यू.एस. में 14 दिसंबर 2016 को अपने गोदाम से 2 किमी दूर ड्रोन द्वारा अपनी पहली डिलीवरी की घोषणा की थी।

scroll to top