Close

आज का राशिफल 11 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए विनायक चतुर्थी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। आज प्रातः काल से ही मन प्रसन्न रहेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। दिन के मध्य में रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। कोई पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अनावश्यक कार्यों में व्यतीत होगा। मन में अशांति रह सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। संध्या के समय बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। सिर में दर्द और शरीर में थकान हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रातः काल से ही सकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के साथ मेलजोल बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज के दिन पुराना सोचा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। पेट में दर्द हो सकता है, खानपान का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं, नए सौदे हाथ आएंगे। आज जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा ज्यादा का आज का दिन आनंदमय व्यतीत होगा। उच्च अधिकारी के साथ संबंध अच्छे होंगे। हाथ पैर में दर्द और शारीरिक थकान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन जातक को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, बहुत जरूरी हो तभी दूर की यात्रा पर जाएं। कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सलाह दी जाती है की वाणी पर संयम रखें। आज जातक झुकना पसंद नहीं करेंगे। इसके कारण भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा नहीं है। सिर में दर्द और छाती में जलन का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य स्थल पर कोई अपना निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। बिना जांचे किसी भी कागज पर साइन न करें। आज दिन के मध्य में कोई नई डील हाथ आ सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। काम के सिलसिले में सेहत को नजरअंदाज न करें, अन्यथा तबीयत खराब हो सकती है। डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज जातक का मन अशांत और तनाव ग्रस्त रह सकता है। अत्यधिक कार्य होने के कारण मन में अशांति रहेगी। जातक एक समय पर अधिक कार्य करने की कोशिश करेंगे, किंतु सफलता प्राप्त नहीं होगी। आज खुद को तनाव देकर कोई भी कार्य न करें। कोई पुराना विवाद आज उभर कर सामने आ सकता है, सतर्क रहें। परिवार में पिता के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन जातक का सामान्यतः ठीक रहने वाला है। कार्यस्थल पर कोई पुरानी सोची हुई योजना को क्रियान्वित करेंगे, जिसमे मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। सोच समझकर निवेश करें, जोखिम लेने से आज बचें। नौकरीपेशा जातक आज तनाव महसूस कर सकते हैं। संध्या के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन शांत रहेगा। लू लगने की संभावना है, सतर्क रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की तरफ रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल भ्रमण के लिए जा सकते हैं। रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी, जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना आज बना सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संध्या उपरांत तनाव और थकान महसूस होगी। अत्यधिक कार्य का बोझ अपने ऊपर न डालें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा मन में अशांति रह सकती है। प्रातः काल पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में पराजय हो सकती है। सलाह दी जाती है कि आज कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। छोटे भाई के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आनंदमय व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से ही मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आज अधिक लाभ अर्जित करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन जातक का मन धर्म-कर्म में अधिक रहेगा। धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, यात्राएं सुखद रहेगी। आज कार्यस्थल पर नया लाभदायक हाथ आ सकता है। पहले किया हुआ निवेश आज लाभ देगा। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। किसी निकट के रिश्तेदार के घर परिवार सहित जा सकते हैं। आज संध्या के बाद किसी का अपमान न करें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा भविष्य में इसका नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है।

 

scroll to top