#अंतरराष्ट्रीय

Philippines Plane Crash: फिलीपींस में छह विदेशी नागरिकों को ले जा रहा प्राइवेट विमान क्रैश, बचाव अभियान जारी

Advertisement Carousel

मनीला। फिलीपींस में छह विदेशी नागरिकों को ले जा रहा एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा देश के दक्षिणी हिस्से में दावाओ डेल सुर प्रांत के डिगोस शहर में हुआ। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दावाओ डेल सुर में हुआ हादसा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिगोस शहर की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी जोमार कैलेडो ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की स्थिति का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य की मौत हुई है या कोई घायल हुआ है। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।