Close

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदिवासी कमार जनजाति के लोगों से बहुत लगाव था – संजय नेताम

० दूरस्थ वनांचल में बस राजीव गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी को याद कर दी श्रद्धांजलि

० कुल्हाड़ीघाट में राजीव गांधी की पूजा अर्चना कर कांग्रेसियों व ग्रामीणों ने निकाली रैली

गरियाबंद । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर आज मंगलवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर राजीव गांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को श्रध्दांजलि अर्पित किया गया। दोपहर 12 बजे राजीव गांधी के व् प्रतिमा का पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई । राजीव गांधी अमर रहे गगन भेदी नारे लगाते हुए कांग्रेसियो व ग्रामीणों ने चिलमिलाती धूप में रैली निकाली। यह रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्हाड़ीघाट के सरपंच श्रीमति धनमोति सोरी एवं विशेष अतिथि के रूप में सरपंच संघ के गरियाबंद जिला अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेन्दू यादव, कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनसिंह सोरी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपील,टीकम कपील, जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री गुलाम मेमन,कमार अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक संवेदनशील जननेता थे जो हमेशा मानवता के लिए समर्पित थे उन्होने नये भारत के नवनिर्माण के साथ भारत को आधुनिक खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई है साथ ही देश को विकास पथ पर ले जाकर राष्ट्रीय क्षितिज में भारत को जो पहचान व ऊंचाई दिलाई वह इतिहास के पन्नो में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है।

आदिवासी कमार जनजाति के लोगों से राजीव गांधी को काफी लगाव था – बनसिग सोरी

कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंनसीग सोरी ने कहा देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदिवासी कमार जनजाति के लोगों से बेहद लगाव था और वे हमेशा इनके विकास और उत्थान के बारे मे सोचते थे।

कम्प्यूटर क्रांति लाने वाले राजीव गांधी थे – गुलाम मेमन

जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री गुलाम मेमन ने कहा आज देश में चारो ओर जो कम्प्यूटर क्रांति दिखाई दे रही है। वह राजीव गांधी जी की देन है प्रधानमंत्री बनने के बाद गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाया वह सदैव याद किया जाता रहेगा।

21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी –गेन्दू यादव

ब्लाक कांग्रेस महामंत्री गेन्दू यादव ने कहा राजीव गांधी 21वीं सदी भारत के स्वप्नदृष्टा थे। राजीव गांधी को युवाशक्ति पर इतना विश्वास था कि मताधिकार पात्रता की आयु 18 वर्ष किया था आज के युवा लोकतंत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है यह राजीव गांधी की सोच थी। उन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने कई योजनाएं लागू किया किसानों, गरीबों, आदिवासियों के तरक्की के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नेताम, अशोक दुबे,डोमार साहू,थानु पटेल , नीरा कपील, महामंत्री निहाल नेताम, तनवीर राजपूत, खेलन साहू,रामसिंह नागेश, चैनसिंह नेताम , भारत ठाकुर, बिरजू कमार, सुखराम, दामोदर नागेश, रामेश्वर ठाकुर, गोपनाथ सोरी, मनरखन ठाकुर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजान एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

scroll to top