० स्वागत पोस्टर में दिखाई दी कांग्रेस की झलक ,मुख्यमंत्री का चेहरा ही गायब
गरियाबंद। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी को अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है लेकिन अभी अभी भाजपा में प्रवेश लिए कार्यकर्ता कांग्रेस की गुटबाजी को अपनाने में लगे है, जिससे पहली बार भाजपा में कांग्रेस की झलक दिखाई दी .
आज योग दिवस के अवसर पर पहली बार जीत कर आई सांसद रूपकुमारी चौधरी जी का स्वागत कुछ कांग्रेस के गुटबाजी अंदाज दिखाई दिया गया, जहा भाजपा में हमेशा सामूहिक स्वागत की परंपरा रही है , आज 3 जगह सांसद का अलग अलग स्वगत किया गया ,जो कि नगर में चर्चा का विषय रहा । वही पोस्टर वॉर में कई जगह कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री का ही फ़ोटो लगाना भूल गए ।वही कई पुराने कार्यकर्ता नदारद दिखे।
![Advertisement](https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2024/04/photo1714027445-1.jpeg)