Close

गरियाबंद में पहली बार धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

० हजारों हाथों ने खींचा रथ, जिले के दोनो विधायक रोहित और जनकराम भी हुए रथ यात्रा में 
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य, ऐतिहासिक और विशाल रथ यात्रा निकाली गई। हजारो की संख्या में श्रध्दालु रथ यात्रा में शामिल हुए और रथ को आगे भी खींचा। रथ यात्रा का आयोजन नगर के जगन्नाथ युवा समिति द्वारा किया गया था। इसमें जिले के दोनो विधायक रोहित साहू (राजिम) और जनकराम ध्रुव बिन्द्रानवागढ़ भी बतौर अतिथि शामिल हुए। द्वय विधायको ने जिलेवासियो को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनायें दी इसके बाद दोनो मिलकर रस्सी पकड़कर रथ को आगे भी खीचा। भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृध्दि की कामना भी की।
उल्लेखनीय है कि रविवार को जिले में पहली बार ओडिशा के पुरी के तर्ज पर भव्य रथयात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान पूरा नगर भगवान जगन्नाथ के जयकरों से गूंज उठा। दोपहर करीब 3 बजे श्रीराम जानकी मंदिर से रथ यात्रा प्रांरभ हुई और चार घंटे बाद नगर भम्रण के बाद पुनः मंदिर पहुॅची। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रध्दालु नाचते गाते, भगवान जगन्नाथ के नारे लगाते हुए शामिल हुए। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी एक साथ ही विराजमान थे।
इस अवसर पर सड़क के दोनो ओर बड़ी संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए एकजुट हुए थे। बच्चे, बड़ो और महिलाओ ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। हाथ लगाकर  रथ को आगे खीचा। वही कई स्थानो में श्रध्दालुओ ने भोग लगाकर भगवान का आर्शीवाद भी लिया। रथ यात्रा के अवसर पर अनेक स्थानो में स्वागत मंच भी बनाया गया था। तिरंगा चौक में दूसरी ओर नगर पालिका परिषद गरियाबंद द्वारा पुष्प वर्षा के साथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इधर रथ यात्रा में ओडिशा का हरिकीर्तन, छत्तीसगढ़ बस्तर का लोक नृत्य, रायपुर झांकी शेर नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके अलावा भव्य लाईट शो ने भी इसे भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन्नाथ युवा समिति के युवाओ विशेष योगदान रहा। वही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे यात्रा के दौरान तैनात रहा।
एक ही मंच पर नजर आए विधायक रोहित साहू और जनक ध्रुव
गरियाबंद में रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक रोहित साहू और कांग्रेस के विधायक रोहित साहू पहली बार एक साथ एक ही मंच पर दिखाई दिए। जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में द्वय विधायको को अतिथि बनाया गया था। इस मौके पर राजिम विधायक रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव दोनो एक ही समय में आयोजन में पहुॅचे। राजनीतिक प्रतिद्वंतता को किनारे कर दोनो एक की मंच में शामिल हुए और एक दूसरे को गले मिलकर भगवान महाप्रभु जगन्नाथ की रथ की बधाई भी दी। इसके बाद दोनो मिलकर रथ का रस्सा भी खीचा। नगरवासियों ने भी इसक जमकर सराहना की।
scroll to top