Close

आज का इतिहास 9 जुलाई : 1875 में आज ही के दिन भारत के पहले ‘स्टॉक एक्सचेंज’ बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की हुई थी स्थापना

9 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1875 में आज ही के दिन भारत के पहले स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी। 1944 में 9 जुलाई के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया था। 1889 में आज ही के दिन अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ था।

9 जुलाई का इतिहास (9 July Ka Itihas) इस प्रकार है:
2008 में आज ही के दिन ईरान ने लंबी दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया था।
2007 में 9 जुलाई के दिन भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार दिया गया।
2004 में आज ही के दिन एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने के लिए अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया था।
2002 में 9 जुलाई के दिन ही आर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया था।
2001 में आज ही के दिन भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
1991 में 9 जुलाई के दिन ही दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली थी।
1972 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
1969 में 9 जुलाई के दिन ही वन्यजीव बोर्ड की ओर से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया था।
1951 में आज ही के दिन भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई थी।
1944 में 9 जुलाई के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
1889 में आज ही के दिन अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1877 में 9 जुलाई के दिन ही पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
1875 में आज ही के दिन भारत के पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी।
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

9 जुलाई का इतिहास (9 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1925 में 9 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्ध वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्‍म हुआ था।
1930 में आज ही के दिन फिल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्‍म हुआ था।
1923 में आज ही के दिन दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्‍म हुआ था।
1900 में 9 जुलाई के दिन ही मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्‍म हुआ था।
1819 में आज ही के दिन सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म हुआ था।

9 जुलाई को हुए निधन
1991 में आज ही के दिन सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन हुआ था।

scroll to top