Close

आज का इतिहास 1 अगस्त : 1947 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था शक्तियों का बंटवारा

1 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1947 में 1 अगस्त के दिन ही भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा हुआ था।

1920 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। यह अंग्रेजों द्वारा प्रस्तावित अन्यायपूर्ण कानूनों और कार्यों के विरोध में देशव्यापी अहिंसक आंदोलन था।

1 अगस्त का इतिहास (1 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः
2021 में 1 अगस्त को ही बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीन की जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।
2021 में आज ही के दिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई थी।
2021 में 1 अगस्त के दिन ही भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।
2007 में आज ही के दिन वियतनाम के हनोई शहर में हुई अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के 6 सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते थे।
2006 में आज ही के दिन जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की थी।
2004 में 1 अगस्त के दिन ही श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता था।
1995 में आज ही के दिन हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की थी।
1960 में आज ही के दिन पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दी गई थी।
1957 में 1 अगस्त को ही नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई थी।
1953 में आज ही के दिन देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया था।
1953 में 1 अगस्त को ही क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया था।
1920 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी।
1916 में आज ही के दिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की थी।
1883 में 1 अगस्त को ही ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू हुई थी।
1648 में आज ही के दिन स्विट्जरलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गई और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था।

1 अगस्त का इतिहास (1 August Ka Itihas)- जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1939 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म हुआ था।
1932 में आज ही के दिन जानी-मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था।
1899 में 1 अगस्त के दिन ही प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म हुआ था।
1882 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म हुआ था।
1869 में 1 अगस्त जुलाई के दिन ही उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म हुआ था।

1 अगस्त को हुए निधन
1913 में 1 अगस्त के दिन ही हिंदी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबू देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ था।
1920 में आज ही के दिन विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ था।
1999 में 1 अगस्त के दिन ही भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला और अंग्रेजी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का निधन हुआ था।
1999 में आज ही के दिन बंगाली और अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का निधन हुआ था।
2000 में 1 अगस्त के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन हुआ था।

scroll to top