रायपुर। छत्तीसगढ़ अब चुनावी शोरगुल थम जाएगा। आज रविवार नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। प्रचार प्रसार के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं ने चुनावी प्रचार के लिए पूरी ताक झोंक दी है।
प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदाना होना है। इससे पहले आज रविवार से चुनावी शोरगुल थम जाएगा। अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। वहीं आखिरी दिन जहां बीजेपी पूरी ताक लगा रही है, तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पूरे प्रदेश के निकायों में आज चुनावी शोर का आखिरी दिन है। सीएम विष्णुदेव साय आज अलग-अलग निकायों में प्रचार किए, तो वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आये।
बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायत समेत कुल 173 नगरीय निकायों में मतदान होना है। मतदान ईवीएम के जरिए होगा।
कितने प्रत्याशी उतरे मैदान में जानें
कुल निकाय 173
कुल प्रत्याशी 10,069
महापौर पद के प्रत्याशी 79
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 606
पार्षद प्रत्याशी 1889