Close

हनीमून पर शिलॉन्ग गए इंदौर के राजा की डबल डेकर रूट पर मिली लाश, सोनम की तलाश अब भी जारी

Advertisement Carousel

शिलॉन्ग। शादी के बाद शिलॉन्ग हनीमून पर गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही टीम को डबल डेकर रूट पर एक शव मिला था। इसकी पहचान परिवार वालों ने राजा के रूप में की है। शव को खाई से ऊपर लाया गया है। शव का हुलिया राजा से मिल रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने शव की पुष्टि परिजनों से कराई है।



 

परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि शव राजा का है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास खोजी दल ने अभियान और तेज किया है, ताकि सोनम के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन पता की। राजा ने ओशरा हिल्स के आसपास रील बनाई थी। शव भी उसी इलाके में मिला है।

सोमवार को शुरू हुए खोजी अभियान के दौरान मौके पर राजा और सोनम रघुवंशी के भाई भी पहुंच गए थे, लेकिन वे खाई के ऊपर थे। उन्हें शव मिलने की जानकारी मिली। वे शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव राजा का ही है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने कहा कि राजा का शव मिलने की जानकारी मिली है। यह समाचार पीड़ादायक है। विजयवर्गीय ने उनकी खोज के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी।

23 मई को गए हनीमून के लिए
राजा और सोनम शादी के बाद 23 मई को इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए गए थे, लेकिन लापता हो गए थे। उनकी खोजबीन दस दिनों से एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस कर रही थी। किराए पर लिया गया स्कूटर और उनके बैग पुलिस को मिले थे। चार दिन तक उनका पता नहीं चलने के बाद सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से फोन पर चर्चा की थी। इसके बाद बचाव अभियान ने तेजी पकड़ी थी।

 

scroll to top