Close

यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे,…छह की मौके पर ही मौत

Advertisement Carousel

मथुरा। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

scroll to top