CG Crime : घर में खून से सनी मिली दंपत्ति की लाश, आँगन में पड़े शवों को देख इलाके में फैली सनसनी
घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक ही घर में दंपति की लाश खून से लतपथ हालत में बरामद की गई है। घरघोड़ा पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मृत दंपत्ति रोज की तरह रात में सोए हुए थे। इसी दौरान उनकी हत्या की गई है और उनके शव को आँगन में ही रख दिया गया। सुबह जब आस पड़ोस के लोगों ने घर के आंगन में पति-पत्नी को मृत हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए।
इसके तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस जांच के लिए डाक स्क्वाड और फोरेंसिक की टीम के साथ पहुंची। उन्होंने शव बरामद कर पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेजा दिया। मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया और मनीता राठिया के रूप में की गई है। उनके 3 बच्चे भी है। एक 9 साल का बच्चा बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक बच्चा 2 साल का और एक नौ महीने का है। वारदात के वक़्त दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। पूरा मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या में एक से अधिक हत्यारों के शामिल होने की आशंका है। हत्या का कारण अब तक अज्ञात है लेकिन, मामला आपसी रंजिश से भी जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।





