आज का राशिफल 26 अक्टूबर : वरिष्ठ योग का शुभ संयोग, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातको को आज मिलेगा उत्तम लाभ, जानें अपना भविष्यफल
मेष राशि, विचारों को स्पष्ट रखना होगा
आज रविवार का दिन मेष राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने व्यावसायिक निर्णय लेते समय अपने विचारों को स्पष्ट रखना चाहिए। ऐसे में आपको भविष्य में काफी फायदा होगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आज आप ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी और मतभेद हो सकती है। आज आपको अपने माता पिता की सेवा करने का भी अवसर प्राप्त होगा लेकिन आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। वैसे बिजनेस मे कमाई से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
वृषभ राशि, कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होग। व्यापार में आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको मातृपक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज अपने काम में सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने भाइयों से कुछ खास मुद्दों पर सलाह ले सकते हैं।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
मिथुन राशि, काम समय पर पूरा नहीं होने से परेशानी
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपने अपने कारोबार में जो अपेक्षाएं रखी थीं, उनके पूरा न होने से आज आप निराश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आज आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन के कठिन अनुभवों से सबक लेते हुए आपको आगे बढ़ना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बिताएंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी का पूजन करें।
कर्क राशि, आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा
कर्क राशि के लिए आज रविवार का शुभ और अनुकूल रहेग। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो वह परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का आपको पूरा ध्यान रखना होगा सकती है। यदि आज आपको कोई भी फैसला लेना है तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता नजर आ रहा है। आज आपकी संतान कुछ अच्छे काम करेगी जिससे आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज आपका राजनीतिक शिखर भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलेगा। छात्रों को आज पढ़ाई के लिए कुछ किताबों की जरूरत पड़ेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
सिंह राशि, रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आज आप अपने निजी संबंधों में खुशी पाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में भरपूर मुनाफ़ा होगा जिससे आपका मनोबल बढेगा। आज आप अपने पारिवारिक संबंधों में तालमेल और सहयोग बनाए रखेंगे। आज आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। शाम के समय आज आप अपने परिजनों के साथ किसी कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीतिक संपर्क का आपको लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।
कन्या राशि,कामकाज और कारोबार बदलाव और लाभ दिखेगा
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके कामकाज और कारोबार में आज तेजी से बदलाव होगा। आप नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे, लेकिन आपको अपने फैसले लेते समय अपने दिल की सुननी होगी और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में करा सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को आज चावल का दान देना चाहिए।
तुला राशि,नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा
तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप व्यवस्थाओं और परियोजनाओं को पूरा करेंगे। साथ ही आप आज सकारात्मक महसूस करेंगे। आपको नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। ऐसी कई संभावनाएं हैं जिन्हें आपको तलाशना होगा। नौकरी में शत्रु आपका काम बिगाड़ सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उनमें कमी आएगी। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक राशि, आज लव लाइफ खुशनुमा रहेगी
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दिखावा और घमंड भरी जिंदगी में सुधार करना होगा, नहीं तो आपके खर्चे आज बढ़ सकते हैं। आज आपको अपने निजी और पेशेवर मामलों में अधिक ऊर्जावान होकर और असंभव कार्यों को संभव कर साहस का परिचय देना होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी, जिससे आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान कू स्हत की ध्यान रखे, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज सूर्य पुराण का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि,सकारात्मक रहें फायदा होगा
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज के दिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपका कोई मित्र आपके कारोबार के लिए कोई नई डील ला सकता है। शाम के समय आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए इनका ध्यान रखना होगा। आज किसी से भी वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा अन्यथा विवाद कानूनी हो सकता है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
मकर राशि, सोच समझकर बोलें
मकर राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में पुराने टोटकों और पुराने तरीकों में सुधार करेंगे तो आपको लाभ होगा। आज आपको नौकरी में किसी से कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी बात का बुरा न लगे। निजी संबंधों में आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। कामकाज में आज किसी अधिकारी के सहयोग से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।
कुंभ राशि, पद और प्रभाव वृद्धि का लाभ मिलेगा
आज का दिन कुंभ राशि के लिए कह रहा है कि आप अपने सामान का ध्यान रखकर काम करें। नौकरी में आज आपको पद प्रभाव का लाभ मिलेगेा। आपके विरोधी और शत्रु आज हावी रहेगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको अपने कारोबार में कोई बड़ा अनुबंध मिलने के आसार हैं, जिससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज संतान आपके व्यवसाय में आपका साथ देगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज हरि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि, दिन सुखद और अनुकूल रहेगा
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आज आपको संतान से खुशी मिलेगी। आप आज फैमिली बिजनेस का लाभ ले पाएंगे। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव है तो दूर हो सकता है। आपको आज जोखिम वाले काम से बचकर रहें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।





