कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर ,8 पुरुष और 13 ,महिलाओं ने बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण
कांकेर। कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कुएमारी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 13 महिला और 8 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 4 DVCM, 9 ACM और 08 पार्टी सदस्य शामिल है। जिनके पास 03 एके-47 रायफलें, 4 SLR, 2 इंसास, 1 BGL समेत कई हथियार मिले है। इसके अतिरिक्त कामतेडा कैंप में 50 नक्सली BSF के पास मौजूद है। इस मामले में भी जल्द बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। सभी नक्सली अंतागढ़ क्षेत्र में सक्रिय थे। कुछ दिन पहले ही कामतेड़ा कैंप में 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।
इन लोगों ने सैकड़ों जान को जाने से बचाया : गृहमंत्री विजय शर्मा
कांकेर में 21 नक्सलियों के सरेंडर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किए हैं। 13 महिला और 8 पुरुष ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों से 3 AK 47, इंसास 2, रायफल, लांचर सहित कुल 18 हथियार भी मिले हैं। इनमें DVCM लेवल के 4 नक्सली है, मैं सभी का स्वागत करता हूं। ऐसा फैसला लेकर इन लोगों ने सैकड़ों जान को जाने से बचाया है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि सभी 21 नक्सलियों के कानूनी और पुनर्वास संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूना मारगेम पहल के तहत इन्हें समाज में फिर से बसाने और रोजगार से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि यह आत्मसमर्पण बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह इस बात का प्रमाण है कि हिंसा और भय का रास्ता छोड़कर लोग अब विकास और शांति को चुन रहे हैं।




