#प्रदेश #राष्ट्रीय

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के सीएम, NDA विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला

Advertisement Carousel

 

पटना। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एनडीए (NDA) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। नीतीश कुमार 10वीं बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। वे कल पटना के गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

एनडीए विधायक दल की बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे। एनडीए नेताओं ने जीत के लिए बिहार की जनता का आभार जताया। इससे पहले 85 विधायकों वाली जदयू ने नीतीश कुमार को अपना विधायक दल का नेता चुना। 89 विधायकों वाली भाजपा ने सम्राट चौधरी को अपना विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना। इससे बिहार में अगली सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया को बताया कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को पार्टी ने सर्वसम्मति से चुना है और उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई दी। मौर्य ने उनके चुनाव के बाद संवाददाताओं से कहा, “सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की जोड़ी फिट भी है और हिट भी।” सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की तरह, अपने उपमुख्यमंत्री पदों पर बने रहेंगे।