Budget 2026 Speech LIVE: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से नया आयकर अधिनियम और नया फॉर्म
नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री संसद में अपना 9वां बजट (Budget 2026-27 LIVE Updates) पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के कदमों से 7 प्रतिशत का विकास और गरीबी कम करने में मदद मिली है। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं। 2025 में 350 से अधिक सुधारों को शुरू किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।
छोटे करदाताओं और निवेशकों के लिए टैक्स प्रक्रिया होगी सरल- निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं छोटे करदाताओं के लिए एक नई योजना का प्रस्ताव करती हूं, जिसमें एक नियम‑आधारित स्वचालित सिस्टम (rule‑based automated process) के ज़रिए कम या शून्य (lower or nil) TDS डिडक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकेगा. इसके लिए अब असेसिंग ऑफिसर को आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी. टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए, जिनके पास कई कंपनियों की सिक्योरिटीज़ हैं, मैं प्रस्ताव करती हूँ कि डिपॉजिटरीज़ Form 15G या Form 15H निवेशक से स्वीकार कर सकें और उन्हें सीधे संबंधित कंपनियों को भेज सकें.’
FM Nirmala Sitharaman Key Announcements: आयकर कानूनों, टैक्स कलेक्शन से जुड़े कई बड़े ऐलान
नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.
FY27 के लिए अनुमान-
Non‑debt receipts: ₹36.5 लाख करोड़
Net tax receipts: ₹28.7 लाख करोड़
शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए TCS रेट घटाया गया. यह 5% से घटाकर 2% किया जाएगा.
रिटर्न संशोधन (Revised Returns) का समय बढ़ाया गया. नाममात्र फीस देकर रिवाइज रिटर्न फाइल करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.
ITR फाइलिंग की समयसीमा
ITR‑1 और ITR‑2 फाइल करने वाले 31 जुलाई तक फाइल कर सकेंगे.
Non‑audit business cases और Trusts के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी.
प्रॉपर्टी बेचने वाले NRI पर TDS नियम में बदलाव
अब TDS की कटौती निवासी खरीदार करेगा,
पहले TAN की आवश्यकता होती थी, वह अब नहीं होगी.
2026‑27 के लिए वित्तीय घाटा 4.3% रहने का अनुमान- निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026‑27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP के 4.3% रहने का अनुमान है. यह अनुमान Union Budget 2026 में प्रस्तुत किया गया है.
भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने की कोशिश- निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने में सहायता देने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं.’




