#राष्ट्रीय

UGC NET Result: दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड शुरू

Advertisement Carousel

दिल्ली।दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परिणाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है। अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।

 

विषयवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी

परिणाम के साथ ही विषयवार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं। कट-ऑफ अंक सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय किए गए हैं।
केवल वही उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जिन्होंने अपने संबंधित विषय और श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सबसे पहले संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद “Result/Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड/रिजल्ट दिखाई देगा।

रिजल्ट को ध्यान से जांचें और डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।