#प्रदेश

रायपुर में 20 से 24 फरवरी तक लगेगा भव्य व्यापार एक्सपो,व्यापारियों और उद्योगपतियों को मिलेगा बड़ा मंच

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आगामी 20 से 24 फरवरी 2026 तक भव्य व्यापार एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित होगा।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि यह व्यापार एक्सपो प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा। एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यापारी, कंपनियाँ और स्टार्टअप अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, नए व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराना तथा स्थानीय व्यापार को राष्ट्रीय स्तर से जोड़ना बताया जा रहा है। एक्सपो में व्यापार से जुड़ी नई तकनीक, उत्पादों और सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बताया जा रहा है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस व्यापार एक्सपो में बड़ी संख्या में व्यापारियों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।