आज का पंचांग 10 फरवरी : आज फाल्गुन अष्टमी तिथि, जानें पूजा का मुहूर्त
10 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण अष्टमी तिथि है। आज मकर राशि में सूर्यदेव और मंगलदेव की युति आपके भीतर नई ऊर्जा और साहस का संचार कर रही है। चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके मन को थोड़ा संवेदनशील बना सकते हैं। कुंभ राशि में बुधदेव, शुक्रदेव और राहुदेव का संयोग नई सोच और बड़ी इच्छाएं पूरी करने की अच्छी संभावना बना रहा है।
आज ध्रुव योग बन रहा है, जो आपके कार्यों में स्थिरता और मजबूती लाने का संकेत दे रहा है। अपने कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:13 से 12:58 तक के अभिजीत मुहूर्त का लाभ जरूर उठाएं। राहुकाल के समय थोड़ा संयम रखें और विवेक से काम लें।
महत्वपूर्ण विवरण
तिथि: कृष्ण अष्टमी – प्रातः 07:27 बजे तक
योग: ध्रुव – रात्रि 01:42 बजे तक (11 फरवरी)
करण: कौलव – प्रातः 07:27 बजे तक
करण: तैतिल – रात्रि 08:43 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 07:04 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 06:07 बजे
चंद्रोदय का समय: रात्रि 02:16 बजे (11 फरवरी)
चंद्रास्त का समय: प्रातः 11:45 बजे
समस्त नव ग्रहों की की राशियां (प्रात: 06: 00 बजे)
सूर्य देव: मकर राशि में स्थित हैं।
चन्द्र देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं।
मंगल देव: मकर राशि में स्थित हैं।
बुध देव: कुंभ राशि में स्थित हैं।
गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि में स्थित हैं।
शुक्र देव: कुंभ राशि में स्थित हैं।
शनि देव: मीन राशि में स्थित हैं।
राहु देव: कुंभ राशि में स्थित हैं।
केतु देव: सिंह राशि में स्थित हैं।
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
अमृत काल: रात्रि 11:12 बजे से रात्रि 12:59 बजे तक (11 फरवरी)
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 03:21 बजे से सायं 04:44 बजे तक
गुलिकाल: दोपहर 12:35 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक
यमगण्ड: प्रातः 09:50 बजे से प्रातः 11:13 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
विशाखा नक्षत्र: प्रातः 07:55 बजे तक





