Bangladesh Election 2026 Live: बांग्लादेश में मतदान शुरू, अवामी लीग रोक के बाद पहले चुनाव का बिगुल बजा
इंटरनेशनल न्यूज़। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था।
शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
मतदान से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान का आरोप
ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान बूथों में तोड़फोड़
शफीकुर रहमान ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
नीतिगत चर्चा से दूर रहने वाले लोग अपना रहे हिंसा का रास्ता
डर और दबाव की राजनीति से उन्हें रोका नहीं जा सकता
बांग्लादेश में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें



