#crime #प्रदेश

CG Crime : राजनांदगांव में हथियार सप्लाई का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement Carousel

 

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देशी कट्टा और पिस्टल लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 देशी कट्टा, 2 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

कैसे हुई कार्रवाई?

जानकारी के मुताबिक, शहर के पटरी पार क्षेत्र स्थित शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 के कब्रिस्तान के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे चीखली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 7 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, दो पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

बड़ी वारदात की थी तैयारी?

पुलिस के अनुसार, जिस तरह आरोपी खुलेआम हथियार लहरा रहे थे, उससे आशंका है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपियों को दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कुल चार फायर आर्म्स जब्त किए गए हैं।

मध्यप्रदेश से लाए गए थे हथियार

जांच में सामने आया है कि आरोपी ये हथियार मध्यप्रदेश के धार जिले से लेकर आए थे। वे भोपाल तक ट्रेन से गए और वहां से बस के जरिए हथियार लेकर लौटे।

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।