कैडेट अंडर ऑफिसर गार्गी शर्मा को वायु सेना की गतिविधियों के लिए किया गया सम्मानित
रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में कैडेट अंडर ऑफिसर गार्गी शर्मा को वर्ष 2024–25 में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) वायु सेना की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गार्गी शर्मा ने एयरो मॉडलिंग की ब्रीफिंग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, आर्मी स्टाफ और एयर स्टाफ के समक्ष भी अपने मॉडल का सफल प्रदर्शन किया।
गार्गी शर्मा ने एयर फोर्स अकैडमी दुदिंगल में आयोजित अटैचमेंट कैंप तथा तेलंगाना में आयोजित एडवांस्ड लीडरशिप कैंप में भाग लेकर राष्ट्रीय कैंप में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व किया।
उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ने उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।






