#प्रदेश

सुकमा में 22 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ा

Advertisement Carousel

 

सुकमा। जिले में 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह कदम नक्सल उन्मूलन नीति और पुनर्वास अभियानों के सकारात्मक प्रभाव के कारण संभव हुआ है।

पुलिस ने बताया कि लगातार नक्सल विरोधी अभियान, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़कों और विकास कार्यों की पहुंच के चलते माओवादी संगठन का प्रभाव कम हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नक्सली अब हिंसा छोड़ पुनर्वास नीति पर भरोसा कर रहे हैं।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा, “नक्सल संगठन अब कमजोर हो गया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा। ये लोग अब मुख्यधारा में शामिल होकर सरकार के साथ काम करेंगे।”

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची और पद
नाम संगठन / पद
गोंचे हुंगा जीआरडी मिलिशिया कमांडर
मड़कम बंडी आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी हांडा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम नंदा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम रामा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम सोमड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मिडियाम आयता आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष
मड़कम चैतू आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी हूंगा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
लक्ष्मी मुचाकी केएएमएस सदस्या
गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी दूला आरपीसी मिलिशिया सदस्य
कुंजाम केसा आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष
वेको विज्जा पंचायत मिलिशिया सदस्य
वेको हड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी सुक्का जनताना सरकार उपाध्यक्ष
माड़वी जोगा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य
मड़कम पांडू आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
नुप्पो देवा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
भोगाम दसरू उर्फ सोना आरपीसी मिलिशिया सदस्य
सलवम लखमा आरपीसी मिलिशिया सदस्य
जगत उर्फ मुचाकी भीमा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य