#प्रदेश

रायपुर में बैडमिंटन खेलते हुए कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से कारोबारी अमृत बजाज (ईदगाह भाठा निवासी) की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।

परिजनों के अनुसार, अमृत बजाज रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ सोमवार सुबह बैडमिंटन खेलने गए थे। खेल के दौरान अचानक वह गिर पड़े और बेहोश हो गए।

दोस्तों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की दिनचर्या में रोजाना खेलकूद शामिल था; बैडमिंटन और क्रिकेट उनकी नियमित गतिविधियों में से थे।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में शोक और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं।