महंत कॉलेज के एनुअल फंक्शन में लावणी और महिषासुर डांस ने लगाया तड़का
रायपुर। रायपुर गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव रिदम 2026 का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में एक खुशनुमा माहौल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इस आयोजन में राजस्थानी डांस ने जहां जमकर समा बांध दिया वहीं लावणी और महिषासुर डांस ने सभागार में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को मस्ती करने के लिए उत्साह पूर्वक माहौल दिया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा गठित अनुशासन समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को नियंत्रित किया और कार्यक्रम जारी रहा. आयोजन में एक दौर ऐसा भी रहा जिसमें धार्मिक गणेश वंदना ने भक्ति में माहौल बनाते हुए सभी छात्र-छात्राओं को मैसेज दिया और शालीन से मस्ती करने के लिए स्थान दिया गया। इसी बीच कार्यक्रम में आयोजन के प्रमुख अतिथियों का आगमन हुआ।।
जिनका स्वागत शानदार परंपरागत परिधानों से सुसज्जित शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया आयोजन में शामिल होने के लिए राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी महासचिव अनिल तिवारी उपाध्यक्ष आरके गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी की उपस्थिति रही। जिन्होंने आशीर्वाद के वचनों से छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन दिया अतिथियों के उद्बोधन के बाद एक बार फिर से मस्ती और माहौल शुरू हो गया। इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय सेवा योजना समूह के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को उत्साह में कर दिया। देर शाम 6:00 बजे कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर अनुपमा जैन के समापन उद्बोधन से समाप्त हो गया। आयोजन में पूरी शालीनता और परिधानों का प्रयोग करते हुए महंत लक्ष्मी दास महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के मूल्यों को भी निभाने में और दिखने में कमी नहीं रखी ओर्केस्ट्रा ने ऐसा समा बांध कि छात्र छात्रएं अपने जगह से हिलने की मूड में नहीं था कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी एवम प्रीतम दास ने किए ।





