महंत कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति की आजादी एवं जेन-जी का भविष्य; विषय पर हुई परिचर्चा
रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के सहयोग से आज प्रदेश के अखबार साथी सन्देश के 14 वें स्थापना दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. अभिव्यक्ति की आजादी एवं जेन-जी का भविष्य” विषय पर आयोजित इस परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, साहित्यकार डॉ महेंद्र कुमार ठाकुर, स्वराज दास, डॉ माणिक विश्वकर्मा नवरंग, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, छग राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, छग हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव, बीरगांव नगर पालिका के महापौर नंदलाल देवांगन, छग राज्य आन्दोलन के प्रणेता डॉ उदयभान सिंह चौहान, राज्य दिव्यांगजन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, कांग्रेस […]



