वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट से पहले मंदिर में पूजा की, विधानसभा में पेश करेंगे तीसरा बजट
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। पूजा के बाद वे सीधे विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि नई विधानसभा भवन में पेश हो रहा यह सरकार का तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को और मजबूती देगा।
इस बार का बजट प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर केंद्रित रहने की संभावना है। सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा देने के संकेत पहले ही दे चुकी है।





