बजट 2026 : साय सरकार के संकल्प की प्रेरणा से समावेशी और समग्र विकास अवधारणा पर फोकस – कांति लाल जैन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने बजट 2026-27 को विष्णुदेव साय सरकार के संकल्प की प्रेरणा से समावेशी और समग्र विकास अवधारणा पर फोकस रखा | SANKALP का विस्तार सुदूर वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र को समावेशी विकास,अधोसंरंचना निर्माण,निवेश,कुशल मानव संसाधन,सरकार की प्रमुख दृष्टी अन्त्योदय के उत्थान के साथ लाइवलीहुड करने अपनी हर पालिसी को उचित परिणाम तक पहुँचाने का संकल्प दिखाई देता है | शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा छग के प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को गति प्रदान करने वाला बजट है जिसमे स्वास्थ्य हेतु नवीन तकनीक एआई के उपयोग हेतु, नकली दवाओ के परीक्षण संस्थान, प्रथम शासकीय होमियोपैथी कालेज स्थापना, तीन नए मेडिकल कालेज स्थापना का बजट में विशेष प्रावधान किया है | महिलाओ हेतु महतारी सम्मान निधि के अतिरिक्त 250 महतारी सदन निर्माण का लक्ष्य रखा है | लखपति दीदी को और सुदृढ़ बनाने हेतु मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है जिसमे देश के प्रमुख उद्योग अवम नवाचार केन्द्रों में भ्रमण किया जाये और प्रदेश के विकास में महिलाओ को पूर्णरूप से भागीदार बनाया जाये | यह बजट बच्चियो को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की योजना जिसमे 18 साल पूर्ण करने पर बालिकाओ को डेढ़ लाख प्रदान किया जायेगा |
यह बजट बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास के साथ साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,और रोजगार को गति प्रदान करने वाला बजट है जिसमे एजुकेशन सिटी का निर्माण,इन्द्रावती बैराज सहित एनी प्रमुख अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है | सड़क निर्माण हेतु विशेष प्रावधान जिसमे राज्य के उत्पाद को सुगम एवं शीघ्र पहुँचाने का मकसद साफ झलकता है |कृषि में खाद प्रसंस्करण केंद्र एवं फसल के विविधिकरण को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया है | सौर उर्जा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है |
ओद्योगिक इकाई हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी के लिए रु 750 करोड़ का प्रावधान किया गया है जो राज्य में उद्योग को मजबूती के साथ आगे ले जायेगा | पांच नवीन नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण साथ ही साथ कौशल विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को रोजगारपरक बनाने का इस बजट में प्रयास है | स्कूल शिक्षा में स्वामी विवेकानंद के नाम से शाला लो उत्कृष्ट बनाने का संकल्प एवं मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना का प्रारम्भ किया जा रहा है | महत्वपूर्ण आवास योजना हेतु 4000 करोड़ का प्रावधान किया गया है | CGIT के निर्माण से प्रदेश में विकास की गति को बल मिलेगा साथ ही साथ नदियों को जोड़ने के संकल्प इस बजट में दिखाई देता है|
व्यावसायिक परीक्षा मंडल की क्षमता वृद्धि एवं विस्तार,मेगा परीक्षा केंद्र का निर्माण,नालंदा लाइब्रेरी में करियर कौंसिल की सुविधा का विस्तार, प्रतियोगी परीक्षा को तीन चरणों में सहायता जिसे उड़ान ,शिखर एवम मंजिल नाम दिया गया है | यह बजट माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न को आगे बढ़ाना वाला प्रतीत होता है जिसमे महिलाओ,किसानो,युवा एवं उद्योग के साथ साथ प्रदेश में पर्यटन,पशुपालन,स्थानीय उत्पाद को बेहतर मार्किट उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है |





