होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद : शराब प्रेमियों का कन्फ्यूजन हुआ दूर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया नया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने होली के अवसर पर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में होली के दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, बार और बिक्री केंद्र बंद रहेंगे। आबकारी विभाग ने इस दिन को “ड्राई डे” घोषित करते हुए शराब की बिक्री, परिवहन और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
सरकार का कहना है कि यह कदम त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, नई आबकारी नीति के तहत पहले होली समेत कुछ ड्राई डे खत्म किए गए थे। नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में केवल चार ड्राई डे होंगे:
26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर – गांधी जयंती
18 दिसंबर – गुरु घासी दास जयंती
लेकिन इस बार होली को विशेष परिस्थितियों के कारण ड्राई डे घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि होली पर शराब की दुकानें खुली नहीं रहेंगी, जिससे मदिरा प्रेमियों में भ्रम खत्म हो गया है।






