#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय क्रू सदस्य सवार

Advertisement Carousel

 

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के तहत ईरान ने ओमान तट के पास स्थित रणनीतिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।

यह हमला ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप क्षेत्र में, खासाब बंदरगाह से लगभग पांच नॉटिकल मील उत्तर में हुआ। “स्काईलाइट” नामक यह टैंकर पलाऊ के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। घटना से पहले दुकम बंदरगाह पर ड्रोन हमलों की भी सूचना मिली थी।

ओमान के Maritime Security Center (एमएससी) के अनुसार, हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। टैंकर पर कुल 20 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है और इसे दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री चोकपॉइंट्स में गिना जाता है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने व्यापक संघर्ष की आशंका जताई है।