#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी: रायपुर में 37°C तापमान, अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है।

बीते दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसके प्रभाव से प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसम परिवर्तन के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अगले दो दिनों तक भी मौसम इसी तरह शुष्क बना रह सकता है।

रायपुर के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च को शहर में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।