#प्रदेश

CG Vidhansabha : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी – आत्मानंद स्कूल में नए सत्र से प्री-नर्सरी कक्षाएं बंद

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में आत्मानंद स्कूल के संचालन को लेकर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्कूल में चल रही प्री-नर्सरी कक्षाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि नए सत्र से आत्मानंद स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षाएं नहीं चलेंगी और इन कक्षाओं में आगामी सत्र में बच्चों का एडमिशन भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएफ फंड के प्रावधान में बदलाव के कारण प्री-प्राइमरी के शिक्षक भी हटाए जा सकते हैं।

इस निर्णय से स्कूल में छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर असर पड़ सकता है और अभिभावकों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।