CG विधानसभा: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- ‘ढाई साल में हर मोर्चे पर फेल, अदृश्य शक्ति चला रही सरकार’
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। करीब एक घंटे के भाषण में उन्होंने सरकार को किसान, कानून-व्यवस्था, खाद संकट, आदिवासी मुद्दों, स्वास्थ्य और प्रशासनिक विफलताओं पर घेरते हुए कहा कि “ढाई साल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और ऐसा लगता है कि सरकार किसी अदृश्य शक्ति के इशारे पर चल रही है।” RSS और मुसोलिनी का जिक्र, सदन में हुई तीखी नोकझोंक भाषण की शुरुआत में भूपेश बघेल ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस नेतृत्व […]



