#अंतरराष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संघर्ष: दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन मार गिराए गए, एक भारतीय समेत चार घायल

Advertisement Carousel

 

इंटरनेशनल न्यूज़। इंटरनेशनल न्यूज़। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।

घायलों में दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें आई हैं, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुबई प्रशासन ने कहा कि इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल यह जांच कर रही हैं कि ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।