#खेल

Kuldeep Yadav Wedding : मसूरी में शाही अंदाज में होगी कुलदीप यादव की शादी, संगीत-कॉकटेल और पहाड़ी व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत

Advertisement Carousel

स्पोर्ट्स न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में धूमधाम से चल रहा है। शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न हुईं, जबकि शनिवार को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रमों और विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को शाही भोज के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं, जो समारोह का आकर्षण बने हुए हैं।

शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत मेहमानों के स्वागत के साथ सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की व्यवस्था की गई। शाम 4 बजे हाई टी परोसी गई, जबकि रात 11 बजे बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन रखा गया।

इसी दिन सुबह 11 बजे बीयर गार्डन में हल्दी समारोह आयोजित हुआ। शाम 7 बजे सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मेहमानों ने जमकर आनंद लिया।

शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम होंगे। सुबह 8 बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे से भव्य लंच की व्यवस्था की जाएगी। शाम 4 बजे हाई टी के साथ साफा बांधने की रस्म होगी।

शाम 5 बजे प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात निकलेगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला की रस्म होगी और फिर रॉयल बॉलरूम में सात फेरों के साथ विवाह संपन्न होगा।

यह डेस्टिनेशन वेडिंग मसूरी की वादियों में शाही अंदाज और पारंपरिक रस्मों के साथ यादगार बनने जा रही है।