सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न

रायपुर। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम, रायपुर का स्थापना दिवस एवं साधारण सभा 5 अप्रैल को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरन्दर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद नेरल (एम.डी., प्रोफेसर, पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर) उपस्थित रहे। मंच पर फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार, संस्थापक के.पी. सक्सेना, डॉ. जे.एस. उरकुरकर, एस.के. भार्गव, संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल, अनुराधा खरे (सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश), उपाध्यक्ष सरोज सैफी, संयुक्त सचिव पी.के. चटर्जी, कोषाध्यक्ष राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन सचिव राजकुमार शुक्ला ने किया।
मुख्य अतिथि पुरन्दर मिश्रा ने फोरम की गतिविधियों की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके बाद विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद नेरल ने 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्यों—प्रो. बी.के. चौरसिया, राजेन्द्र कुमार शुक्ला ‘चूड़ामणि’, पद्मा भार्गव, प्रो. श्रीराम धुप्पड़, भूखन लाल वर्मा एवं राजकुमार शर्मा—का सम्मान किया।
उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु महिला सदस्यों—डॉ. स्नेहलता पाठक, शकुंतला तिवारी, नीलम कुशवाहा, मीना वाधवा एवं सरोज सैफी—को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. अरविंद नेरल ने फोरम की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए श्यामनगर स्थित वृद्धाश्रम के हॉल को फोरम की बैठकों एवं कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराने की बात कही।
कार्यक्रम में सचिव प्रतिवेदन, लेखा-जोखा एवं बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने संतोषजनक जवाब दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत किरण पिल्ले, लक्ष्मी अग्रवाल एवं शीलू पटनायक ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कविता पाठ डॉ. उरकुरकर, राजेन्द्र रायपुरी, छबीलाल सोनी, डॉ. अनुप चंद जैन, शिवशंकर गुप्ता, राजेन्द्र कुमार शुक्ला एवं गिरधर पंचाल द्वारा किया गया। फिल्मी गीतों की प्रस्तुति के.के. चौबे, वी.के. वाधवा, गीता जोतवानी एवं गोपाल जोशी ने दी।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आभार प्रदर्शन सरोज सैफी एवं पी.के. चटर्जी द्वारा किया गया।





