#प्रदेश

Breaking : भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू किया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह अवकाश 15 जून तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश में इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि की संभावना जताई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। विशेष रूप से रायपुर सहित कई जिलों में तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

सरकार के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।