#प्रदेश

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 29 अप्रैल को रायपुर में, विशेष सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

Advertisement Carousel

रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की जाएगी।
यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

क्या होगा बैठक का एजेंडा?
बैठक में 30 अप्रैल से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विपक्ष की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस विधायक दल सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति तय करेगा।

प्रमुख बिंदु

0 विशेष सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा

0 सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप देना

0 विधायी कार्यों में विपक्ष की भूमिका को प्रभावी बनाना

0 सभी विधायकों की एकजुट भागीदारी सुनिश्चित करना

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य सदन के भीतर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और विपक्ष की भूमिका को और प्रभावी बनाना है।