आसमान में अचानक मचा हड़कंप… इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, अंदर क्या हुआ जिसने सबको चौंका दिया?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज एक बड़ी स्थिति के चलते इंडिगो की कलकत्ता से पुणे जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। स्थिति गंभीर होते देख विमान के चालक दल ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के तहत रायपुर में लैंडिंग की अनुमति मांगी।
दोपहर करीब 12 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला यात्री को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।स्थिति सामान्य होने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फ्लाइट ने लगभग एक बजे पुनः अपने गंतव्य पुणे के लिए उड़ान भरी।
एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को तेजी और समन्वित तरीके से संभालने की बात कही है।




