#प्रदेश

राजधानी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 136 जवानों का तबादला, 3 साल से जमे कर्मियों पर गिरी गाज

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने मैदानी अमले में व्यापक फेरबदल करते हुए 136 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, इस तबादला सूची में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। यह कार्रवाई खासतौर पर उन पुलिसकर्मियों पर केंद्रित है, जो एक ही थाने में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ थे।

पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह कदम कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इस तरह की और भी सूचियां जारी हो सकती हैं।
इस फेरबदल के तहत कई पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।