#प्रदेश

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस रायपुर पहुंची, RCB vs MI मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर फैंस का जबरदस्त उत्साह

Advertisement Carousel

रायपुर। रायपुर में आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम पहुंच गई है। टीम के आगमन पर एयरपोर्ट पर भारी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जुट गए और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
टीम के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए जमकर नारेबाजी की और माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया।

10 मई को RCB और MI के बीच हाई-वोल्टेज मैच
इस बीच रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का दूसरा होम ग्राउंड बना है। यहां आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। 10 मई को RCB और MI के बीच हाई-वोल्टेज मैच होगा, जबकि 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।

तेजी से बिक रही है टिकटें
मैच को लेकर टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है, जिनकी कीमत ₹2,500 से लेकर ₹8,000 या उससे अधिक (VIP/कॉर्पोरेट) तक रखी गई है। पहले मुकाबले के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।

10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी छात्र देख सकेंगे मैच
सरकार की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी छात्रों को 10 मई का मैच मुफ्त में दिखाने की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम में कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा जांच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं इस बार दर्शकों के लिए डिजिटल M-टिकट और QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है, जिससे फर्जी एंट्री पर रोक लगाई जा सके।
कुल मिलाकर रायपुर में आईपीएल मुकाबले को लेकर उत्साह अपने चरम पर है और शहर क्रिकेट के बड़े आयोजन के लिए तैयार नजर आ रहा है।