#प्रदेश

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा जी से कुलपति प्रो. दयाल की शिष्टाचार भेंट

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरूवार को शिष्टाचार मुलाकात कर गुच्छ भेंट की। विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक एवं लघुकालिक विकास पर वृहद व व्यापक चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में संख्यात्मक विस्तार व गुणात्मक विकास कैसे हो इस पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कई सुझाव एवं निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की कई लंबित समस्याओं को उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्ता, समानता, पहुँच और वहनीयता के आधार पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम है। यहां के मीडिया कोर्स में विद्यार्थी आज की आवश्यकताओं के अनुरूप रटने की बजाय आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, बहुविषयक शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केन्द्रित करते है।
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने आगामी परिक्षाओं छात्र-छात्राओं के सुचारु अध्ययन के लिए भीषण गर्मी के मद्देनजर लाइब्रेरी में एयरकूल्ड रीडिंग रुम की व्यवस्था के निर्देश दिए है।