#crime #प्रदेश

CG Crime : राजधानी रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक में चाकूबाजी से मचा हड़कंप

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजातालाब स्थित नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसने अधिवक्ता पर लगातार चार जगह चाकू से वार किए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल अधिवक्ता को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि इस समय रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया भी जारी है। 18 पदों के लिए होने वाले चुनाव में इस बार 66 उम्मीदवार मैदान में हैं। 15 मई को मतदान और 16 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।