ILS हॉस्पिटल्स रायपुर ने एक वर्ष में 20,000 से अधिक मरीजों का सफल उपचार कर “ट्रस्ट एंड फेथ” को किया मजबूत

रायपुर। ILS हॉस्पिटल्स रायपुर ने अपने संचालन के पहले वर्ष में 20,000 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान अस्पताल ने क्षेत्र के मरीजों के बीच मजबूत “Trust & Faith” स्थापित किया है।
अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एक वर्ष में 2,200 से अधिक डायलिसिस, 800+ कैथ लैब एवं कार्डियक प्रक्रियाएं, 450+ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी प्रक्रियाएं, 10 किडनी ट्रांसप्लांट, 500 से अधिक सर्जरी तथा 7,100 से अधिक रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की गई हैं।
ये उपलब्धियां अस्पताल की अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी चिकित्सकों, मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण और समुदाय के बढ़ते विश्वास को दर्शाती हैं।
ILS हॉस्पिटल्स की स्थापना वर्ष 2000 में प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक एवं बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. ओम तांतिया द्वारा मात्र 8 बेड से की गई थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आज यह समूह देश के प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थकेयर संस्थानों में शामिल हो चुका है, जो 800 से अधिक बेड के साथ सेवाएं प्रदान कर रहा है। समूह आधुनिक चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीज-केंद्रित देखभाल के लिए जाना जाता है।
इस अवसर पर ILS हॉस्पिटल्स समूह के ग्रुप COO, डॉ. विशाल गोयल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से समूह उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और उच्च गुणवत्ता वाले उपचार के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने बताया कि ILS हॉस्पिटल्स रायपुर, समूह का पांचवां अस्पताल है, जिसने छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि समूह का उद्देश्य हर मरीज को उन्नत उपचार, आधुनिक तकनीक और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
ILS हॉस्पिटल्स रायपुर के COO, डॉ. सौरभ चोर्डिया ने कहा कि अस्पताल उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, जहां मरीज संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के समर्पित डॉक्टरों, कुशल नर्सिंग स्टाफ, प्रशिक्षित पैरामेडिकल टीम और सभी कर्मचारियों को दिया।
ILS हॉस्पिटल्स रायपुर आने वाले समय में भी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए मरीजों के विश्वास और भरोसे को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
OPD केयर कार्ड का शुभारंभ
एक वर्ष की सफल पूर्णता के अवसर पर ILS हॉस्पिटल्स रायपुर ने “OPD केयर कार्ड” लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल आम जनता के लिए किफायती, सुलभ और समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
यह लंबे समय से चिंता का विषय रहा है कि OPD सेवाएं अधिकांश बीमा योजनाओं में शामिल नहीं होती हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। OPD केयर कार्ड इस अंतर को पाटने का प्रयास है, जिसके माध्यम से रियायती दरों पर OPD सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
यह पहल अस्पताल की मरीज-केंद्रित सोच और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उसके संकल्प को दर्शाती है।





