मोदी जी के आह्वान पर बैटरी वाहन से भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रवक्ता

रायपुर। Narendra Modi के ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान का असर अब राजनीतिक गतिविधियों में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रवक्तागण बैटरी चलित वाहन से भाजपा कार्यालय पहुंचे।
नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई।
बैठक के दौरान ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई।





