Big News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटाया काफिला, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां

रायपुर। Vishnu Deo Sai ने ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में शामिल 5 गाड़ियों की कटौती कर दी है। अब उनके कारकेड में 13 की बजाय केवल 8 वाहन ही चलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Narendra Modi की ईंधन संरक्षण संबंधी अपील से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग की अपील की है।
इसके साथ ही राज्य के शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलने की तैयारी भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आम लोगों से सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग अपनाने का आग्रह किया है।




