#प्रदेश

रायपुर के पार्षद अमित दास का स्विमिंग पूल में दिल का दौरा पड़ने से निधन, कान्हा किसली में हुआ हादसा

Advertisement Carousel

रायपुर। Raipur के संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद अमित दास का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, अमित दास अपने दोस्तों के साथ Kanha Kisli National Park घूमने गए थे, जहां वे एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि नहाते समय उनके गले में पानी चला गया, जिसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत गंभीर हो गई और उन्हें हार्ट अटैक आया।

उन्हें तुरंत संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन डॉक्टरों तक पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। बाद में उनका शव रायपुर लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अमित दास Raipur नगर निगम के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे और पूर्व में एमआईसी सदस्य भी रहे थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे।

उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकाली जाएगी।