रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फिर तेज, रामकी कंपनी के 95% हड़ताली कर्मचारी काम पर लौटे

रायपुर । शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था अब फिर से सामान्य होती दिख रही है। नगर निगम की अनुबंधित एजेंसी Ramky Group के लगभग 95 प्रतिशत हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं।
कर्मचारियों की वापसी के बाद कंपनी के 210 से अधिक आईएमवी मिनी टिप्पर वाहनों के माध्यम से वार्डों में कचरा संग्रहण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। दलदलसिवनी डंपिंग यार्ड से बड़ी संख्या में सफाई वाहनों को वार्डों के लिए रवाना किया गया, जहां कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फिर से शुरू कर दिया है।
इस मौके पर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता और नोडल अधिकारी Yogesh Kadu, जोन-9 जोन कमिश्नर Rakesh Sharma, कार्यपालन अभियंता Sharad Dhruv तथा रामकी कंपनी के स्थानीय प्रमुख Yogesh Kumar सहित नगर निगम और कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगम की महापौर Minal Choubey और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष Gayatri Sunil Chandrakar तथा आयुक्त Sambit Mishra ने निर्देश दिए हैं कि वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए।
गौरतलब है कि हड़ताल के चलते पिछले 4–5 दिनों से शहर में कचरा कलेक्शन प्रभावित हुआ था, जिससे सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा था। अब अधिकांश कर्मचारियों की वापसी के बाद निगम ने स्थिति को सामान्य करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।





